Kanina News | बस स्टैंड पर नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान : दुकानदारों में मचा हड़कंप | आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
कनीना बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से लिपिक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया, वहीं रेहड़ी संचालक भी अपनी रेहड़ियां खिसकाते नजर आए। नगर पालिका लिपिक ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे।
#KaninaNews #EncroachmentDrive #MunicipalCommittee #HaryanaNews #GroundZeroNews
Haryana, India | Nov 12, 2026