कुलपहाड़: एसपी ने कुलपहाड़ में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का परखा, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने शुक्रवार को थाना कुलपहाड़ क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनुरुद्ध कुमार, प्रभारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा तथा पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने गोंदी तिराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सराफा मार्केट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।