आबू रोड: आबूरोंड में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने उप जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
आबूरोड में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर आज एक दिवसीय दौरे पर आबूरोड पहुंचे,जहां उन्होंने उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिशु वार्ड, प्रसूति वार्ड, विभिन्न अस्पताल वार्डों तथा अस्पताल परिसर का अवलोकन कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।