प्रतापगढ़: जिला सत्र न्यायालय ने 11 वर्षीय बालक की हत्या मामले में उसकी मां और प्रेमी को सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा, लगाया अर्थदंड
जिला सत्र न्यायालय ने 11 वर्षीय बालक की हत्या मामले में बुधवार दोपहर 3 बजे उसकी मां और प्रेमी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है।डीजीसी योगेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की पट्टी इलाके की जलालपुर गांव के अवधेश के बेटे उमेश का 11 जुलाई को गांव के कुएं में मिला था। इस मामले में अवधेश ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई थी।