प्रतापगढ़: उपचुनाव के दौरान चिलबिला में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हुई नोकझोंक, चुनाव आयोग से की गई शिकायत
उपचुनाव के दौरान चिलबिला में मंगलवार शाम 4 बजे के आसपास भाजपा और सपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा प्रत्याशी राजकुमार राय साहब ने आरोप लगाया कि जौनपुर जिले से कुछ लोग आकर भाजपा के पक्ष में वोटिंग के दौरान मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत भी निर्वाचन आयोग से किया है।