प्रतापगढ़: नगर पालिका प्रतापगढ़ के चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, ड्रोन कैमरे से की जाती रही निगरानी
मंगलवार को प्रतापगढ़ नगर पालिका का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव को संपन्न कराने में जहां प्रशासनिक मशीनरी लगी रही वहीं ड्रोन कैमरे से पूरे नगर की निगरानी की जाती रही। कहीं किसी मोहल्ले या स्थान पर लोगों का जमावड़ा तो नहीं हो रहा या लोग माहौल बिगड़ने की कोशिश तो नहीं कर रहे। जिसकी निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए थे।