प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ यातायात कार्यालय के बाहर चस्पा विवादित नोटिस को शरारती तत्वों की करतूत बताई, एसपी ने दिया बयान
प्रतापगढ़ यातायात कार्यालय के बाहर चस्पा किये गये विवादित कागज, जिसमें वकीलों और पत्रकारों के प्रवेश पर रोक की बात कही गई थी, को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इसे पूरी तरह से गलत और शरारती तत्वों की साजिश बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतापगढ़ पुलिस की ऐसी कोई मंशा नहीं रही है। जैसे ही इस नोटिस की जानकारी उन्हें मिली, इसे तुरंत हटवा दिया गया।