भीलवाड़ा: सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव में भव्य नामांकन रैली के साथ रमेश सभनानी ने भरा नामांकन, सिंधी समाज का उमड़ा जनसैलाब
भीलवाड़ा। सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव के तहत रविवार को रमेश सभनानी की ओर से निकाली गई विशाल नामांकन वाहन रैली ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रैली में सिंधी समाज के युवाओं, एवं वरिष्ठजनों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे शहर में उत्साह और एकजुटता का माहौल नजर आया।