पिपरिया: वेयर हाउस की दीवार तोड़कर 70 बोरी मूंग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पिपरिया। चेतन्य वेयर हाउस की दीवार तोड़कर मूंग की 70 कट्टियां चोरी करने के मामले में पिपरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 30 मूंग की कट्टियां और वारदात में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है। सोमवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी सूचना मीडिया को दी।