सहजनवा: राजस्व टीम के जाते ही उखाड़ फेके पत्थर, सरकारी पैमाइश के पत्थर उखाड़ने पर 13 पर सहजनवा थाने में केस दर्ज
कुआवल कला गाँव में सरकारी सीमांकन के पत्थरों को उखाड़ने का मामला सामने आया है। प्रशासनिक आदेश पर लगाए गए इन पत्थरों को हटाने के आरोप में एक महिला और एक युवती सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।