कामडारा: राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में गोल्ड जीतने वाली पार्वती तोपनो का सम्मान
Kamdara, Gumla | Sep 30, 2026 वीर बिरसा क्रीड़ा समिति कामडारा की ओर से कामडारा मिशन मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी पार्वती तोपनो को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने पार्वती को माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पार्वती की उपलब्धि की सराहना की।