बल्देवगढ़: परसुवां गांव में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत परसुवां गांव में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया है।पीड़िता सबिता पत्नी खेमचंद रैकवार उम्र 22 वर्ष के द्वारा पुलिस को बताया कि उसका विवाह जुलाई 2021 में खेमचंद रैकवार के साथ हिंदू परंपरा के साथ हुआ था।तभी से पति खेमचंद,सास पानबाई, ससुर हरदयाल दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।