बल्देवगढ़: रजपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला एवं एक भैंस की हुई मौत
रजपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से आज सुबह 11:00 बजे के करीब एक महिला एवं एक भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका रामवती पत्नी छिद्दू रैकवार जो की भैंसें चराने के लिए रजपुरा हार में गई हुई थी।तभी अचानक तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उक्त महिला एवं एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पुलिस को सूचना दी गई।