नवादा: सिविल सर्जन कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति का मामला गरमाया, जांच टीम ने कहा दोबारा लाभ देना न्यायसंगत नहीं
Nawada, Nawada | Nov 21, 2026 नवादा के सिविल सर्जन कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़ा मामला गरमा गया है। मो. नकीबुल हक और राजीव रंजन कुमार की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम ने जांच की। रिपोर्ट में अनुकंपा का दोबारा लाभ देना न्यायसंगत नहीं माना गया है। वहीं, राजीव रंजन की नियुक्ति सही पाई गई।