सीकरी: रूपबास में 28 लाख का स्कूल भवन खंडहर में तब्दील, नहीं हुआ शिफ्ट
जटमासी मार्ग पर वर्ष 2019 में 28 लाख रुपये की लागत से बना महात्मा गांधी राबाउमावि का नया भवन शिक्षा विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुराने थाने के पास संचालित विद्यालय में कमरों की कमी को देखते हुए नए भवन की मांग की गई थी। तत्कालीन विधायक अमरसिंह जाटव ने इसका उद्घाटन किया था।