उज्जैन: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक पहुंचे महाकाल मंदिर, नंदी हॉल में ध्यान लगाकर लिया आशीर्वाद 🏏🙏
इंदौर में होने वाले आगामी टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक रविवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। दोनों दिग्गजों ने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मत्था टेका और इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर शिव आराधना व ध्यान लगाया। दर्शन उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि बाबा महाकाल के बुलावे पर वे यहां पहुंचे हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा देश व टीम पर बना रहे। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
#UjjainNews #GautamGambhir #SitanshuKotak #MahakalTemple #TeamIndia IndoreT20 MPNews