सिंहस्थ 2028: मेला क्षेत्र में अस्थायी निर्माण और मल्टीलेवल मैकेनाइज्ड पार्किंग को लेकर मंथन, मेला अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक 🚗🏗️
सिंहस्थ महापर्व 2028 के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर मेला कार्यालय में संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता, एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मेला क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जाने वाले अस्थायी निर्माण कार्यों की रूपरेखा की समीक्षा की गई और आपसी समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए प्रमुख स्थलों पर मल्टीलेवल मैकेनाइज्ड कार पार्किंग स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम पार्किंग सुविधा मिल सके।
#UjjainNews #Simhastha2028 #TrafficPlannin