उज्जैन: चिंतामन मार्ग पर अंडरपास व MR-4 सड़क निर्माण का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश 🚧🛣️
सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में चल रहे बुनियादी विकास कार्यों का संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर जाकर जायजा लिया। अधिकारियों ने चिंतामन गणेश मार्ग स्थित ज्ञानसागर अकादमी के समीप निर्माणाधीन अंडरपास और सड़क अलाइनमेंट का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने गाड़ी अड्डा से ढांचा भवन होकर एमआर-5 मार्ग को जोड़ने वाली एमआर-4 सड़क और प्रमुख चौराहों (जंक्शन) के डिजाइन का अवलोकन किया। संभागायुक्त ने निर्माण एजेंसियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और कार्यों की सतत निगरानी रखी जाए।
#UjjainNews #SimhasthaInfrastructure #MR4Road #UnderpassWork #AshishSingh MPNews