उज्जैन: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब; दीपमालिकाओं से जगमग हुआ दरबार 🪔🙏
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के आरंभ होते ही शक्तिपीठ नगरी उज्जैन के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल प्रसिद्ध मां हरसिद्धि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की गई और माता की भव्य विशेष आरती संपन्न हुई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां सती माता की कोहनी गिरी थी और यह चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य की आराध्य देवी का मंदिर है। करीब चार हजार साल पुराने इस पावन धाम में नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ महाआरती की जाती है। मंदिर परिसर में शिव और शक्ति के प्रतीक दो विशाल दीपस्तंभों पर दीपमालाएं प्रज्वलित की जा रही हैं, जिनके दिव्य दर्शन के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
#UjjainNews #HarsiddhiTemple #Navratri2026