कुलपहाड़: बेलाताल तालाब का जलस्तर बढ़ने से बीआरसी और गर्ल्स इंटर कॉलेज के दफ्तर में घुसा पानी
खबर महोबा के बेलाताल कस्बे से है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते बेलाताल तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तालाब का पानी अब आसपास के इलाकों में पहुंचने लगा है। जलस्तर बढ़ने के कारण बीआरसी कार्यालय और शासकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज के दफ्तरों में पानी घुस गया, जिससे कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात और अन्य सामान पानी की चपेट में आ गए हैं।