पीपराकोठी: पीपराकोठी में न्यायालय के निर्देश पर रविवार को सदर डीएसपी 2 की अगुवाई में आरोपियों के घर कुर्की जब्ती कार्रवाई जारी
न्यायालय के निर्देश पर पीपराकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय की अगुवाई में कुर्की जब्ती की कारवाई जारी है। इस दौरान थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के साथ थाना के अधिकारी व जवान आरोपियो के घर से उसका सारा सामान ट्रेक्टर पर लोड उसकी सूचि बनाते हुए थाना ला रहे है। डीएसपी ने कहा कि अपराध पर रोक के लिए शत प्रतिशत कारवाई की जा रही।