पटना ग्रामीण: मीठापुर सब्जी मंडी के पास तेज बारिश से 10 फीट नीचे धंसी सड़क, पलटी पिकअप वैन और ऑटो
पटना के मीठापुर सब्जी मंडी के दयानंद स्कूल के पास मीठापुर पुल के नीचे शनिवार को भारी बारिश के कारण एक सड़क 10 फीट नीचे धंस गई। इस घटना में एक पिकअप वैन और गुड्स ऑटो पलट गए और सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गई। यह सड़क लगभग 3 साल पहले बनाई गई थी और बारिश के कारण नीचे की मिट्टी खिसक जाने से यह सड़क धंस गई है।