पटना ग्रामीण: पटना में CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कई योजनाओं का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया। शनिवार सुबह 11:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार युवा आयोग का भी शुभारंभ किया गया है।