पटना ग्रामीण: पटना में TRE 4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका
BPSC TRE 4 परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर 4 अक्टूबर शनिवार को एक बार फिर से कैंडिडेट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन सुबह करीब 11.30 बजे पटना कॉलेज से शुरू हुआ है। फिलहाल पटना कॉलेज के पास ही TRE 4 कैंडिडेट्स को रोक दिया गया है। भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। यहां से निकलने ही नहीं दिया जाएगा।