पटना ग्रामीण: भाजपा ने चुनाव आयोग को दिया सुझाव, चुनाव से एक दिन पहले हो पारा मिलिट्री फोर्स की मार्च
पटना स्थित होटल ताज में चुनाव आयोग की बैठक में भाजपा ने कई सुझाव दिए हैं। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के तरफ से यह सुझाव दिया गया है कि चुनाव से एक या दो दिन पहले पैरा मिलिट्री फोर्स की उपलब्धता और मार्च कराई जाए। यह मार्च पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समाज के गांव में होनी चाहिए।