चाईबासा: तेल टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
चाईबासा: गीतीलिपि के पास मंगलवार को पांच बजे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.