श्रीविजयनगर। ग्राम पंचायत 3 केएसडी में ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार पर 13 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के विरोध में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू किया। बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा दूसरे दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने पर आंदोलन समाप्त कर सभी कार्मिक पुनः अपने-अपने कार्य पर लौट आए।