कुंडा: महेशगंज इलाके में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो आरोपियों की गिरफ्तारी, जानकारी दी अपर पुलिस अधीक्षक ने
प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि थाना महेशगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मामले से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।