मौजमाबाद: जेडीए ने जोन 12 में कार्रवाई करते हुए सरना डूंगर में 12 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
जेडीए ने जोन-12 में ग्राम सरना डूंगर में बुधवार को जेडीए स्वामित्व की करीब 12 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सरना डूंगर जिला जयपुर में खसरा नम्बर-165 जेडीए स्वामित्व की करीब 12 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण को हटाया गया।