मौजमाबाद: मुरलीपुरा स्थित संस्कृति चिल्ड्रंस अकैडमी में जन्माष्टमी सेलिब्रेशन में बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर मोहा मन
जयपुर की संस्कृति चिल्ड्रन्स अकैडमी में शनिवार बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयोजक ने बताया की विभिन्न कक्षाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए Handi Decoration Competitionमें हिस्सा लिया। कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने रचनात्मकता का परिचय दिया।