मौजमाबाद: कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए आयोजित कार्यशाला को मंत्री दिलावर ने किया संबोधित
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से सफाईकर्मियों की सुरक्षा, समानता एवं सम्मान पर कार्य करते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों के लिए आयोजित कार्यशाला में उपस्थित जनों को संबोधित किया। स्वच्छता का काम चुनौतीपूर्ण है।