मौजमाबाद: उत्तर पश्चिम रेलवे पर 98% विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण, सीपीआरओ ने दी जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर पर्यावरण अनूकुल रेल संचालन के लिए ब्रॉडगेज लाइनों का विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण का कार्य युद्धस्तर पर करते हुए अब तक कुल 5312 रुट किलोमीटर विधुतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी।