राजाखेड़ा: पार्वती डैम के चार गेट खोले गए, रपटों पर दो फुट पानी; पुलिस ने आवागमन बंद कराया
राजाखेड़ा: पार्वती डैम के चार गेट खोले, रपटों पर दो फुट पानी; पुलिस ने आवागमन बंद कराया धौलपुर। जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी-नाले और तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पानीनिकासी किए जाने के बाद राजाखेड़ा क्षेत्र में उतंगन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नतीजतन नादोली और डोंगरपुर रपटों पर पानी की चादर चल रही है।