💥सिवनी में भीषण सड़क हादसा!
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रणधीर नगर के पास बेंगलुरु से नेपाल जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्राले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 6 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 1033 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया। छपारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
रणधीर नगर, छपारा, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश)
#Seoni #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews SeoniNews JournalistDeepak