उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्राम कोठीमहल में भूमि के स्वत्त्व विवाद में शासन के पक्ष में निर्णय किया गया*
उज्जैन,16 नवंबर। माननीय उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा आदेश क्रमांक SA-192-2001 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के माध्यम से शासन के हित में महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया। इस आदेश से ग्राम कोठीमहल, तहसील कोठीमहल, जिला उज्जैन स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 58/1 के भाग में 30 फीट × 100 फीट की भूमि से संबंधित स्वत्व विवाद का निराकरण शासन के पक्ष में कर दिया गया।
उक्त न्यायालयीन आदेश के अनुपालन में कलेक्टर, उज्जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कोठीमहल तथा तहसीलदार कोठीमहल द्वारा आवश्यक आदेश पारित कर एक टीम का गठन किया गया। गठित दल द्वारा आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को आदेश में उल्लेखित भूमि का कब्जा शासन के पक्ष में प्राप्त कर लिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh JDjansampark Ujjain Ujjain Commissioner