पैलानी: अलोना गांव में 70 मेगावाट के अल्ट्रा सौर्य ऊर्जा प्लांट का हुआ शुभारंभ, CM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया शुभारंभ
Pailani, Banda | Aug 18, 2024 बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र के अलोना गांव में 70 मेगावाट के अल्ट्रा सौर्य ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ किया गया है। सौर्य ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। वही सौर्य ऊर्जा प्लांट के शुभारंभ के मौके पर UP सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद समेत बांदा जिले के डीएम, एसपी व कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।