मिशन 2027: रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा को मिला समर्थन, 101 युवाओं ने थामा साथ
गदरपुर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज, सुमित कम्बोज के नेतृत्व में युवाओं ने जताया भरोसा; सैकड़ों लोगों ने भी दिया समर्थन गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रामनगर में केलाखेड़ा विधानसभा गदरपुर के सचिव सुमित कम्बोज के नेतृत्व में 101 युवाओं ने मिशन 2027 के निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा को अपना समर्थन दिया।
इस दौरान सैकड़ों अन्य लोगों ने भी जितेंद्र शर्मा के प्रति अपना समर्थन जताया। युवाओं और स्थानीय लोगों के इस समर्थन को मिशन 2027 के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
समर्थन देने वाले युवाओं ने जितेंद्र शर्मा के साथ आगे बढ़ने की बात कही। वहीं, सुमित कम्बोज के नेतृत्व में हुए इस समर्थन कार्यक्रम से क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिपोर्ट रक्षपाल सिंह
9759840481