बाजपुर न्यूज
बाजपुर में चोरों के हौसले बुलंद, सैलून और बैंक के AC के आउटडोर चोरी
बाजपुर। रविवार रात्रि शर्मा पैलेस मोड़ पर चोरों ने एक सैलून और उसके पास स्थित जिला सहकारी बैंक को निशाना बनाते हुए AC के आउटडोर चोरी कर लिए। मामले में केलाखेड़ा निवासी फैजान ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।