बाजपुर न्यूज
बाजपुर। बन्नाखेड़ा क्रय केंद्र पर धान की तौल ठप, बारदाना अभाव का हवाला, किसान परेशान
बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा धान क्रय केंद्र पर धान की तौल न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्र पर बारदाना (बोरियों) के अभाव के कारण तौल बंद है।
किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा बारदाना न होने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा है। इससे खुले में पड़े धान के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों ने प्रशासन से जल्द बारदाना उपलब्ध कराकर तौल शुरू कराने की मांग की है।