कुंडा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथिगवां पुलिस ने लखनऊ से धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना हथिगवां पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में वांछित अभियुक्त रामगोपाल यादव को रविवार दोपहर 2 बजे लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हथिगवां पुलिस टीम ने लखनऊ पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे हिरासत में लिया।