लालगंज: लालगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन, उपजिलाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में 13 मामलों में से 2 का निस्तारण हुआ
लालगंज थाने पर शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे थाना समाधान दिवस उपजिलाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर गुण दोष के आधार पर विवादों को निस्तारित करेंगे।