बुलडोजर से हुई फुलो की बारिश ...........
लक्सर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने JCB से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। फूलों की वर्षा और महर्षि वाल्मीकि के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले ओमप्रकाश जमदग्नि की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया। शोभायात्रा ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
📍 स्थान: लक्सर, हरिद्वार
🎥 रिपोर्ट: नवाब खटाना | TNI
#MaharshiValmikiJayanti #omprakashjamdagni #LaksarNews #HaridwarNews #ValmikiJayanti #TNI
#शोभायात्रा #पुष्पवर्षा #उत्तराखंडन्यूज #BreakingNews