चैंपियन की दहाड़! लक्सर और खानपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे चुनाव?
लंढौरा स्थित रंग महल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। चैंपियन ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में लक्सर और खानपुर, दोनों सीटों से पार्टी का टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी और दोनों सीटों पर जीत का दावा भी किया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चुनाव को लेकर अपने सुझाव दिए और चैंपियन को समर्थन देने की बात कही। वहीं, चैंपियन ने खानपुर के मौजूदा विधायक पर विकास कार्यों और वादों को लेकर आरोप लगाए।
क्या लक्सर और खानपुर की राजनीति में चैंपियन की यह घोषणा नया समीकरण बनाएगी? देखिए पूरी खबर द नेटवर्क न्यूज़ इंडिया (TNI) पर।
#Champion #KunwarPranavSinghChampion #Laksar #Khanpur #UttarakhandPolitics #tniad