खानपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गोवर्धनपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संकल्प लिया कि “न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे।”
कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट है—हर बेटी को शिक्षा पाने, अपने सपनों को पूरा करने और आत्मनिर्भर बनने का अधिकार है। बेटियों को सशक्त बनाना ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
#बालविवाह #कस्तूरबागांधीबालिकाविद्यालय #अंतरराष्ट्रीयबालिकादिवस #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकाशिक्षा #महिलासशक्तिकरण #Khanpur #Haridwar #TheNetworkNewsIndia #TNI