Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
samacharsansarnews24
नाकाबंदी के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद कर भेजा जेल पुलिस को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश की, पुलिस ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर कर लिया काबू
Panchkula, Panchkula
| Jun 24, 2026
MORE NEWS
क्राइम और एन्क्रोचमेंट फ्री पंचकूला मिशन के तहत 1 सप्ताह में पंचकूला के सैक्टरों व बाहरी क्षेत्रों को अवैध अतिक्रमणों से मुक्त करवाया,जल्द ही पूरे जिले में संपन्न होगा अभियान: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे प्रवासियों के सत्यापन के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मदद से की गई कार्रवाई पुलिस द्वारा सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जों की स्थिति न हो उत्पन्न पंचकूला/ 24 जून:- जिला को अपराध और अवैध अतिक्रमण से मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान लगातार प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले शुरू किए गए इस विशेष मिशन के तहत पंचकूला पुलिस पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ अवैध अतिक्रमणों को हटाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर रही है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे प्रवासियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा पंचकूला के विभिन्न शहरी सेक्टरों के साथ-साथ रायपुर रानी थाना क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाकर ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां प्रवासी बिना किसी वैध दस्तावेज या पहचान के रह रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के शेष क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी और सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। ऐसे अज्ञात लोग कई बार नशा तस्करी, चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो सकते थे, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर बने अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर की सहायता से हटवाया तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों तथा ईआरवी टीमों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी है ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जों की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों का अमन-चैन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के किनारे बिना किसी वैध पहचान या दस्तावेज के अवैध रूप से ठिकाने बनाकर रहना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा यह विशेष अभियान जल्द ही पूरे जिले में पूर्ण रूप से संपन्न किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026
पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार से बनी सहमति, जल्द लागू करने का आश्वासन चंडीगढ़, 24 जून। सर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि. नं. 00686) के राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में हरियाणा के शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda और अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन के अनुसार, कर्मचारियों से संबंधित लगभग 10 प्रमुख मांगों पर राज्य कमेटी और सरकार के बीच सहमति बनी। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगें उचित हैं और इन्हें जल्द लागू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के राज्य प्रधान राजकुमार सिरस्वाल, वरिष्ठ उपप्रधान हरबंस लाल, बलवीर मोरनी, हरविंदर सिंह, महासचिव जयपाल बागड़ी, चंद्रभान सिंह, पवन कुमार और राजेश गोन्दर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन से पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों में उम्मीद जगी है और मांगों के जल्द समाधान की अपेक्षा बढ़ी है। जारीकर्ता: प्रकाश चंद रूहल, राज्य कैशियर, सर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि. नं. 00686), सिंचाई विभाग, कैथल।
Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026
पंचकूला पुलिस ने 1 सप्ताह में 110 बच्चों को भीख मांगने से छुड़ाया: अधिकत्तर यूपी, मध्यप्रदेश व राजस्थान के रहने वालें, सत्यापन के बाद इनके मूल निवास पर वापस भेजा- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन गुब्बारे, पेन और अन्य छोटे-मोटे सामान बेचने के बहाने लोगों से भीख मांगते थे लोग, पुलिस ने परिजनों को थाना बुलाकर दी सख्त चेतावनी पुलिस कमिश्नर ने आमजन से भी अभियान को सफल बनाने की अपील की, अभियान तब तक लगातार जारी रहेगा, जब तक शहर को पूरी तरह भिक्षावृत्ति मुक्त नहीं बना दिया जाता पंचकूला/ 24 जून:- पंचकूला को सुरक्षित, व्यवस्थित और अपराध मुक्त शहर बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा शुरू किया गया विशेष भिक्षावृत्ति मुक्त पंचकूला अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व शुरू किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे भीख मांगने वाले लोगों, विशेषकर मासूम बच्चों को भिक्षावृत्ति के दलदल से बाहर निकालकर सम्मानजनक जीवन और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने इंस्पेक्टर राजेश कुमारी के की अगुवाई में छह सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अभियान की प्रगति पर स्वयं पुलिस कमिश्नर प्रतिदिन निगरानी रखते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा बस स्टैंडों, प्रमुख बाजारों, ट्रैफिक सिग्नलों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अब तक कुल 110 बच्चों की पहचान की गई है। जांच में सामने आया कि इनमें से कई बच्चे गुब्बारे, पेन और अन्य छोटे-मोटे सामान बेचने के बहाने लोगों से भीख मांगने लगे थे। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी और उन्हें समझाया कि बच्चों का भविष्य भीख मांगने में नहीं बल्कि शिक्षा प्राप्त करने और बेहतर जीवन जीने में है। साथ ही अभिभावकों को स्वयं रोजगार या व्यवसाय तलाशने तथा बच्चों की उचित देखभाल एवं शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बच्चों से भीख मंगवाने की स्थिति पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि अभियान के दौरान की गई जांच में अधिकांश परिवार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से संबंधित पाए गए। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे लोगों को उनके मूल निवास स्थानों पर वापस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिग्नलों और रेड लाइटों पर अचानक भीख मांगने वालों के सामने आने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त ऐसी गतिविधियों की आड़ में आपराधिक तत्वों के छिपे होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। इसी कारण यह अभियान सामाजिक सरोकार के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने आमजन से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। पुलिस द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर 8146630022 जारी किया गया है। यदि किसी भी नागरिक को सड़क किनारे, चौराहों, बाजारों या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर कोई व्यक्ति भीख मांगता दिखाई दे अथवा बच्चों से जबरदस्ती भीख मंगवाने की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस का यह विशेष अभियान तब तक लगातार जारी रहेगा, जब तक शहर को पूरी तरह भिक्षावृत्ति मुक्त नहीं बना दिया जाता।
Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026
पंचकूला पुलिस ने 1 सप्ताह में 110 बच्चों को भीख मांगने से छुड़ाया: अधिकत्तर यूपी, मध्यप्रदेश व राजस्थान के रहने वालें, सत्यापन के बाद इनके मूल निवास पर वापस भेजा- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन गुब्बारे, पेन और अन्य छोटे-मोटे सामान बेचने के बहाने लोगों से भीख मांगते थे लोग, पुलिस ने परिजनों को थाना बुलाकर दी सख्त चेतावनी
Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026