शिवहर: मुहर्रम पर्व को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने लचका पुल के पास विधि व्यवस्था का जायजा लिया
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा गुरुवार दोपहर 03 बजे शहर के लचका पुल के पास पहुंचकर मुहर्रम पर्व को लेकर लचका पुल पर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. एसपी ने बताया कि यहां पर नगर परिषद व ग्रामीण इलाका से लोग जुलूस लेकर पहुंचते है. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को कई दिशा निर्देश दिए हैं. मुहर्रम के दिन अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।