गुरुआ: तमरूआ नहर के पास 640 लीटर स्प्रिट के साथ एसयूवी कार बरामद, चालक फरार
Gurua, Gaya | Apr 13, 2025 गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को तमरूआ नहर के समीप एक एक्सयूवी कार से 640 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे पुलिस टीम द्वारा तमरूआ नहर के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।