गुरुआ: मटुआ गांव के पास बबूल के पेड़ पर लटका मिला अभिषेक का शव, दादा ने जताई हत्या की आशंका, मामला दर्ज
Gurua, Gaya | Apr 12, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के मटुआ गांव के निकट चार दिन पूर्व एक बबूल के पेड़ से 17 वर्षीय नवालिग अभिषेक कुमार का शव लटका हुआ मिला था। मृतक परैया थाना क्षेत्र के तांती गांव निवासी अशोक चौहान का पुत्र था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना को लेकर मृतक के दादा विजय चौहान ने अपने पोते की हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ गुरुआ थाना में प्राथमिकी द