गुरुआ: बिहार बदलाव रैली के लिए गुरुआ में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा
Gurua, Gaya | Apr 11, 2025 पटना में शुक्रवार को आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में भाग लेने के लिए जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे गुरुआ बस स्टैंड से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का नेतृत्व पार्टी के संभावित उम्मीदवार रवि रंजन दांगी ने किया।