गुरुआ: बढ़ौना गांव में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Gurua, Gaya | Apr 10, 2025 गुरुआ प्रखंड के बढ़ौना गांव स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से निकली यह कलश यात्रा रामनगर दुब्बा गांव होते हुए भूरहा स्थित नदी घाट पहुंची। जहां कोडरमा से पधारे कमलेश बाबा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा।